एसिडिटी होने पर तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू तरीके, पेट की जलन से भी मिलेगा आराम

एसिडिटी होने पर तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू तरीके, पेट की जलन से भी मिलेगा आराम

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं होती हैं। उन सभी समस्याओं से बचने के लिए लोग तरह-तरह का उपाय करते हैं। उसके बावजूद भी वो पूरी तरह से छुटकारा नहीं पा पाते हैं। उन्ही में एक है एसिडिटी की समस्या जो एक आम बीमारी है। ये मसालेदार भोजन खाने से होता है। इसके अलावा सही समय पर भोजन न करना भी एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। चूंकि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अपने-अपने कामों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वो भोजन करना तक भूल जाते हैं। ऐसे में पेट संबंधी कई परेशानियां हो जाती हैं, जिनमें एसिडिटी यानी पेट में जलन भी शामिल है।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

एसिडिटी के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Acidity in Hindi):

एसिडिटी में जीरा और अजवाइन भी देते हैं राहत 

जीरा और अजवाइन के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन ये एसिडिटी की समस्या में भी काफी राहत देते हैं। जब भी आपको एसिडिटी की समस्या हो तो आधा-आधा चम्मच जीरा और अजवाइन लेकर उसे तवे पर भून लें और जब वो ठंडे हो जाएं तो उसे चीनी के साथ खा लें। इससे आपको एसिडिटी में राहत मिलेगी। 

एसिडिटी में गुड़ भी है फायदेमंद 

एसिडिटी की समस्या में गुड़ बहुत फायदेमंद है। जब भी आपको लगे कि आपके पेट में जलन हो रही है तो थोड़ा सा गुड़ खा लें और एक गिलास ताजा पानी पी लें। इससे आपके पेट को तुरंत ठंडक मिलेगी, जिससे एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी। 

आंवला भी एसिडिटी में दे सकता है राहत 

आंवले को गुणों की खान कहा जाता है। यदि आपको कभी एसिडिटी हो तो आप काला नमक के साथ आंवले का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पेट में जलन की समस्या में कुछ ही मिनटों में राहत मिल जाएगी। 

एसिडिटी की समस्या हो तो पिएं ठंडा दूध 

दूध के तो वैसे कई फायदे हैं। इसके सेवन से पोषक तत्वों की तो प्राप्ति होती ही है, साथ ही यह कई तरह की समस्याओं में भी राहत देता है। जैसे कि, अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो एक गिलास ठंडा दूध पिएं, वो भी बिना उसमें चीनी मिलाए। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-

इन फलों को खाने से मजबूत होगा पाचन तंत्र

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।